उत्तर प्रदेश

Ayodhya: तारुन में खाद्य विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप

Tara Tandi
17 Feb 2025 4:25 PM IST
Ayodhya: तारुन में खाद्य विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप
x
Ayodhya अयोध्या । अयोध्या के तारुन बाजार में सोमवार को खाद्य विभाग की टीम के पहुंचते ही व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जिसके चलते व्यापारी अपनी-अपनी दुकान छोड़कर इधर-उधर हो गए। सोमवार को शिकायत पर पहुंचे खाद्य विभाग की टीम ने तारुन बाज़ार के हैदरगंज मोड़ पर किराना एवं कोल्ड ड्रिंक की दुकान संचालित कर रहे सत्यनारायण गुप्ता के यहां विभिन्न सामान के नमूने भरकर जांच के लिए ले गए।
वहीं अन्य दुकानदारों को इसकी जानकारी होते ही अपनी अपनी दुकान के शटर बंद कर गायब हो गए। जिससे 1 घंटे के करीब दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल रहा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर ने बताया कि नमक और नमकीन बिस्कुट का सैंपल लिया गया है। प्रयोगशाला में जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। बताया दुकानदार दुकान से संबंधित कोई लाइसेंस भी नहीं दिखा सका है।
Next Story