छत्तीसगढ़

भनपुरी के ओवर हेड टैंक की सील्ट साफ की गई

Nilmani Pal
17 Feb 2025 4:03 PM IST
भनपुरी के ओवर हेड टैंक की सील्ट साफ की गई
x

रायपुर। आज रायपुर जिला कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा भनपुरी के 3200 किलो लीटर क्षमता के ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई का कार्य अभियानपूर्वक करवाया गया। भनपुरी के ओवर हेड टैंक में सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात ओवर हेड टैंक की सफाई का कार्य करते हुए सील्ट की सफाई के साथ - साथ कैमिकल ट्रीटमेंट , सभी चेम्बरों की सफाई एवं पेंटिंग का आवश्यक कार्य किया गया।

यहाँ यह उल्लेखनीय है कि इस कार्य के लिए पूर्व में नियमानुसार प्रक्रिया के अंतर्गत सतगुरु एजेंसी और सेफ क्लीन एजेंसी को ओवर हेड टैंक की सील्ट सफाई हेतु रायपुर नगर पालिक निगम के जल कार्य विभाग द्वारा अनुबंधित किया गया है। भनपुरी के ओवर हेड टैंक में सील्ट की सफाई का कार्य अनुबंधित एजेंसी के माध्यम से आज सुबह 9 बजे प्रारम्भ कर दोपहर 2 बजे तक पूर्ण कर लिया गया।

18 फरवरी 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जल कार्य विभाग द्वारा 3200 किलो लीटर क्षमता वाले गोगांव ओवर हेड टैंक की सील्ट की सफाई सुबह की नियमित जलापूर्ति करने के पश्चात की जाएगी। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस नगर निगम जलकार्य विभाग द्वारा नया बैरन बाजार के 3400 किलोलीटर क्षमता वाले ओव्हर हेड टैंक की सील्ट की सफाई करवायी गयी।

Next Story