उत्तर प्रदेश

Ayodhya : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ , सीएम योगी करेंगे अभिषेक

Renuka Sahu
11 Jan 2025 3:06 AM GMT
Ayodhya : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ , सीएम योगी करेंगे अभिषेक
x

Ayodhya अयोध्या: भव्य मंदिर में विराजमान रामलला की पहली वर्षगांठ पर शनिवार से तीन दिवसीय महोत्सव शुरू होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। यह समारोह 11 से 13 जनवरी तक चलेगा, जिसमें आम लोग भी शामिल होंगे, जो पिछले साल ऐतिहासिक समारोह में शामिल नहीं हो पाए थे। सीएम योगी करेंगे महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री को ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया था। वह सुबह करीब 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे।

योगी आदित्यनाथ रामलला का महाभिषेक कर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद पहली बार परिसर में स्थित अंगद टीला से संतों और समारोह में शामिल होने वालों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम में दोनों उपमुख्यमंत्रियों के भी पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री करीब पांच घंटे अयोध्या में रहेंगे। 22 जनवरी 2024 को विराजमान हुए थे रामलला

22 जनवरी 2024 को भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान हुए थे रामलला। उस वर्ष के मुहूर्त के अनुसार इस बार प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव 11 जनवरी को मनाया जाना है। इस संबंध में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 11 से 13 जनवरी तक तीन दिवसीय महोत्सव मनाने की घोषणा की है। पहले दिन से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। इसमें संगीत, कला और साहित्य जगत की तमाम नामचीन हस्तियां अपनी प्रस्तुति देंगी।11 जनवरी को समारोह की शुरुआत रामलला के अभिषेक से होगी।
सुबह 10 बजे से रामलला के पूजन और अभिषेक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जिस तरह से रामलला का अभिषेक किया गया था, उसी तर्ज पर प्रतिष्ठा द्वादशी पर भी रामलला का पंचामृत, सरयू जल आदि से अभिषेक किया जाएगा। अभिषेक-पूजन के बाद ठीक 12:20 बजे रामलला की महाआरती होगी।शनिवार से शुरू हो रहे कार्यक्रम के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगी। प्रवेश द्वारों पर चेकप्वाइंट बनाकर चेकिंग की जाएगी।

Next Story