उत्तर प्रदेश

Ayodhya : इंस्टाग्राम पर धमकी भरे पोस्ट को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sarita
18 Aug 2025 6:23 AM IST
Ayodhya : इंस्टाग्राम पर धमकी भरे पोस्ट को लेकर दो पक्षों में मारपीट
x
Ayodhya अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के सोहावल-रौनाही क्षेत्र में रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें 6 लोग घायल हो गए हैं।बता दें कि घटना की शुरुआत चिरंजीव तिवारी उर्फ चिंटू नाम की इंस्टाग्राम आईडी से की गई एक पोस्ट से हुई। इस पोस्ट में नमन तिवारी, अमन तिवारी, चिरंजीव और उनके दोस्त अभय सिंह व अमर की तस्वीरें थीं। कुंदुरखाखुर्द निवासी नीरज सिंह और चिरंजीव तिवारी के बीच इसी पोस्ट को लेकर विवाद हो गया। दोनों ने एक-दूसरे को फोन पर धमकी दी। क्षेत्र के ड्योड़ी थाना अंतर्गत देवई गाँव में युवक को पोस्ट हटाने के लिए कहने के बाद भी दूसरे गाँव के लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और दो दर्जन से अधिक लोग लाठी-डंडे और लोहे की रॉड लेकर गाँव पहुँच गए। देखते ही देखते बृजभान तिवारी के घर पर जमकर मारपीट शुरू हो गई।
झगड़े में बृजभान तिवारी, आशीर्वाद तिवारी, जितेश तिवारी, अवनीश तिवारी, चिरंजीव तिवारी और अर्पित तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी सोहावल लाया गया, जहाँ से एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके से हमलावरों के वाहन बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने 10 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और 3 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
Next Story