- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: राजमार्ग पर...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya: राजमार्ग पर कर्मचारी को दो ट्रकों ने कुचला, मौत
Tara Tandi
16 Feb 2025 5:01 PM IST

x
Ayodhya अयोध्या: अयोध्या-रायबरेली राजमार्ग पर रविवार सुबह एक हादसे में जल जीवन मिशन में कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि कर्मचारी दो ट्रकों की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
कृष्णा बिहार कॉलोनी के रहने वाले 45 वर्षीय कौशलेंद्र कुमार पाण्डेय सुबह लगभग 9 बजे अपनी बाइक से ड्यूटी पर मिल्कीपुर के बरई पारा गांव जा रहे थे। बरई पारा कट के पास जब वह सड़क पार कर रहे थे, तभी मिल्कीपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कौशलेंद्र बाइक समेत काफी दूर जा गिरे।
हादसे के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया और पीछे से आ रही दूसरी ट्रक ने उसे कुचल दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कौशलेंद्र पाण्डेय को तत्काल इलाज के लिए सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय कुमारगंज पहुंचाया, जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अनमोल पाठक ने उन्हें देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने परिजनों को सूचित किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक की पहचान के लिए आस-पास के बाजारों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी मिल्कीपुर ब्लॉक क्षेत्र में जल जीवन मिशन योजना के तहत बरई पारा में निर्माणाधीन पानी की टंकी के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहा था।
TagsAyodhya राजमार्गकर्मचारी दो ट्रकों कुचलामौतAyodhya highwayemployee crushed by two trucksdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





