उत्तर प्रदेश

Ayodhya: श्री राम मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव

Sarita
5 Feb 2025 7:31 AM IST
Ayodhya: श्री राम मंदिर में दर्शन के समय में बदलाव
x
Ayodhya अयोध्या : अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट ने बढ़ती संख्या को देखते हुए रामलला के दर्शन और आरती के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब श्रद्धालु सुबह 6:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे, जिससे अधिक से अधिक भक्तों को दर्शन का लाभ मिल सकेगा।
नए दर्शन और आरती का समय:-
सुबह 4:00 बजे: मंगला आरती – दिन की पहली आरती।
सुबह 6:00 बजे: श्रंगार आरती – इस समय से रामलला का मंदिर आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा।
दोपहर 12:00 बजे: राज भोग – इस समय भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा, लेकिन भक्तों को दर्शन का अवसर मिलेगा।
शाम 7:00 बजे: संध्या आरती – इस दौरान भगवान के पट 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे।
रात 10:00 बजे: शयन आरती – इसके बाद भगवान के पट बंद कर दिए जाएंगे।
दर्शन समय में बदलाव
पहले रामलला के दर्शन सुबह 7:00 बजे से शुरू होते थे, लेकिन अब यह समय सुबह 6:00 बजे से किया गया है। इसके अलावा, शयन आरती पहले रात 9:30 बजे होती थी, जिसे अब बढ़ाकर रात 10:00 बजे कर दिया गया है। इस बदलाव से श्रद्धालुओं को सुबह 1 घंटा 30 मिनट और शाम 30 मिनट अधिक समय मिलेगा।
श्रद्धालुओं को मिलेगा ज्यादा समय तक दर्शन करने का अवसर
राम मंदिर ट्रस्ट का कहना है कि इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को अधिक समय तक भगवान राम के दर्शन का अवसर देना है। बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दर्शन की अवधि बढ़ाई गई है, जिससे भक्तों को बिना किसी परेशानी के दर्शन का लाभ मिल सके। अब भगवान के भोग अर्पित करते समय भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे, जिससे दिनभर रामलला की कृपा का लाभ भक्तों को मिलता रहेगा। इन बदलावों से मंदिर में दर्शन की व्यवस्था और भी सुचारू और सुविधाजनक बन सकेगी।
Next Story