- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: श्रद्धालुओं...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya: श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, तीन की मौत
Sarita
11 Dec 2025 10:22 AM IST

x
Ayodhya अयोध्या: अयोध्या के भदरसा इलाके में प्रयागराज हाईवे पर गुरुवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, बोलेरो में मध्य प्रदेश के रीवा जिले के श्रद्धालु सवार थे, जो अयोध्या में रामलला के दर्शन करके लौट रहे थे। सुबह करीब 5 बजे पूरा कलंदर थाना इलाके में उनकी गाड़ी आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
TagsAyodhyaश्रद्धालुओंबोलेरोट्रैक्टर-ट्रॉलीटकराईतीनमौतAyodhya: Bolero and tractor-trolley collided with devoteesthree dead. जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





