- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Ayodhya: राम मंदिर में...
उत्तर प्रदेश
Ayodhya: राम मंदिर में स्थापित हुआ 44 फीट ऊंचा ध्वज स्तंभ,श्री राम के जयकारों से गूंज उठा अयोध्या
Sarita
29 April 2025 12:18 PM IST

x
Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में 500 साल बाद ध्वज दंड की स्थापना की गई. मंदिर के शिखर पर गुजरात में तैयार किया गया 44 फिट ऊंचा ध्वज दंड लगाया गया, जिसका वजन करीब 5 टन है. आज यानी मंगलवार को वैशाख शुक्ल द्वितीया 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को, प्रभु श्रीराम के जन्मस्थल पर बने भव्य श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर पावन ध्वज दण्ड का प्रतिष्ठापन पूरा हुआ. सुबह 6:30 बजे विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच प्रक्रिया शुरू हुई|
लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस अनुष्ठान के बाद सुबह 8 बजे 44 फुट ऊंचे भव्य ध्वज दंड को मुख्य शिखर पर स्थापित किया गया. जैसे ही ध्वज दण्ड प्रतिष्ठित हुआ. पूरी अयोध्या नगरी ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से गूंज उठी. यह ध्वज दंड सिर्फ एक प्रतीक नहीं है, बल्कि यह धर्म, संस्कृति और भक्ति का अद्वितीय चिन्ह है. यह ध्वज प्रभु श्रीराम के अद्भुत, मर्यादा और आदर्शों का प्रतिनिधित्व करता है|
तीन महीने में बनाया गया ध्वज
अयोध्या नगरी एक बार फिर से दिव्य प्रकाश से आलोकित हो उठी. आने वाले युगों तक यह ध्वज दंड प्रभु श्रीराम के आदर्शों का स्मरण कराता रहेगा और भक्तों को भक्ति-पथ पर अग्रसर करने के लिए प्रेरणा देता रहेगा. राम मंदिर में स्थापित किया गया 44 फिट ऊंचा ध्वज दंड साढ़े 5 टन के कांस्य से बना है. इसे गुजरात के अहमदाबाद में तीन महीने में बनाया गया था. 161 फिट ऊंचे मंदिर के शिखर पर 44 फिट ऊंचा ध्वज दंड की स्थापना मंगलवार को की गई|
TagsAyodhyaराम मंदिर44 फीटऊंचाध्वज स्तंभRam Mandir44 feet high flag poleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





