- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Prayagraj: माघ मेले...
उत्तर प्रदेश
Prayagraj: माघ मेले का आज अंतिम स्नानमहाशिवरात्रि पर संगम में उमड़े श्रद्धालु
Sarita
15 Feb 2026 9:06 AM IST

x
Prayagraj प्रयागराज: गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के पवित्र संगम की रेती पर लगे विश्व के सबसे बड़े धार्मिक और आध्यात्मिक सालाना मेले का रविवार को 44वां और अंतिम दिन है। माघ मेले के छठवें और आखिरी स्नान पर्व यानी महाशिवरात्रि पर रविवार को त्रिवेणी संगम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही त्रिवेणी संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। मेला अधिकारी ऋषिराज के मुताबिक सुबह 7:00 तक 16 लाख से ज्यादा श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। शाम तक आंकड़ा एक करोड़ तक पहुंच सकता है।
वहीं, ग्रहों नक्षत्रों का अद्भुत संयोग महाशिवरात्रि के पर्व को कई गुना फलदाई बना रहा है। आज के दिन अन्न,वस्त्र और स्वर्ण दान का विशेष महत्व है।
आज करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान
मेला क्षेत्र में मौजूद अमर उजाला के वरिष्ठ संवाददाता मुनींद्र वाजपेई और विनोद तिवारी के मुताबिक माघ मेले के आखिरी स्नान पर्व महाशिवरात्रि को लेकर मेला प्रशासन ने भी खास तैयारी की है। मेला प्रशासन ने आज करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान का अनुमान लगाया है।
माघ मेले में सुरक्षा के लिए जहां यूपी पुलिस, पीएसी और आर ए एफ को तैनात किया गया है। वहीं एटीएस के कमांडो भी मेले में चप्पे पर नजर रख रहे हैं। मेले की सुरक्षा मे 400 सीसीटीवी कैमरों से कराई जा रही है। इसमें डेढ़ सौ से ज्यादा एआई कैमरे भी लगाए गए हैं।
महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में स्नान कर शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। शिवालयों में भी सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं। प्रयागराज के मनकामेश्वर समेत सभी पौराणिक शिवालयों में जलाभिषेक के लिए रविवार सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है।
माघ मेले में अब तक 22 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं, जो कि अब तक के माघ मेले में सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। महाशिवरात्रि के इस छठवें और अंतिम स्नान पर्व के साथ ही माघ मेला 2026 का औपचारिक समापन भी हो जाएगा।
TagsPrayagrajमाघ मेलेस्नानमहाशिवरात्रिश्रद्धालु PrayagrajMagh MelabathMahashivratridevotees जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





