उत्तर प्रदेश

यूपी के शहरों में आज किस रेट पर मिलेंगे पेट्रोल-डीजल, जानिए ताजा अपडेट

Sarita
29 July 2022 6:53 AM IST
At what rate will you get petrol and diesel in the cities of UP today, know the latest updates
x

फाइल फोटो 

देशभर में आज यानि 29 जुलाई के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। देशभर में आज यानि 29 जुलाई के पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, मेरठ, आगरा, बरेली, प्रयागराज में इसमें मामूली बदलाव हुआ है। कई शहरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती हुई है। आइए जानते हैं यूपी के शहरों में आज पेट्रोल, डीजल और एलपीजी के प्रति लीटर/किलोग्राम के दाम क्या हैं।

तेल कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, लखनऊ में शुक्रवार को पेट्रोल 96.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.56 रुपये प्रति लीटर है। वाराणसी में पेट्रोल 96.51 और डीजल 89.71 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है तो आगरा में पेट्रोल 96.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.66 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा, मेरठ में पेट्रोल 96.69 रुपये और डीजल 89.86 रुपये प्रति लीटर है।
कानपुर में शुक्रवार को पेट्रोल 96.41 रुपये और डीजल 89.60 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। यहीं, गोरखपुर में पेट्रोल 96.69 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.88 रुपये प्रति लीटर है। इनके अलावा बरेली में पेट्रोल 96.42 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.60 रुपये प्रति लीटर है। प्रयागराज में पेट्रोल 97.36 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.54 रुपये प्रति लीटर है। यूपी में LPG गैस 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर में 1,115 रुपये प्रति सिलेंडर मिल रही है।
ऐसे चेक करें अपने शहर में रेट
आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।
Next Story