उत्तर प्रदेश

आरक्षण सूची जारी होते ही चुनाव के गणित ने मारा पलटा

Admin Delhi 1
3 Dec 2022 9:22 AM GMT
आरक्षण सूची जारी होते ही चुनाव के गणित ने मारा पलटा
x

सरधना न्यूज़: शुक्रवार को नगर निकाय चुनाव के वार्डों का आरक्षण घोषित होते ही तमाम विशेषज्ञों के दावे धड़ाम हो गए। आरक्षण सूची देखकर कुछ लोगों के चेहरे खिल उठे तो बड़ी संख्या में दावेदारों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। शाम को जारी हुई आरक्षण सूची सार्वजनिक होते ही चुनाव की चर्चा ने जोर पकड़ लिया। गली, नुक्कड़, चौराहों पर लोग चुनाव की चर्चा करते नजर आए। सूची जारी होने के बाद चुनाव लड़ने और लड़ाने वालों ने नए सीरे राजनीति की बिसात बिछानी शुरू कर दी है। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद से लेकर सदस्यों के लिए दावेदारी करने वाले उम्मीदारों ने महीनों से अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी थी। दावेदार इसी उम्मीद के साथ लोगों के बीच जा रहे थे कि उनके पक्ष में आरक्षण सूची जारी होगी। इसलिए पहले ही दावेदार चुनाव जीतने के लिए अपनी राजनीति जमीन तैयार करने में लगे हुए थे। कुछ चुनाव मजबूत होने का दावा कर रहे थे तो कुछ चुनाव जिताने का दम भर रहे थे।

शुक्रवार की शाम को वार्डों के आरक्षण की सूची जारी हुई तो इन सभी चाणक्यों के गणित बिगड़ गए। आरक्षण सूची देकर कुछ के चेहरे खिल उठे तो बड़ी संख्या में दावेदारों और समर्थकों की उम्मीद पर पानी फिर गया। सूची सार्वजनिक होते ही गली, नुक्कड़, चौराहों पर चुनाव की चर्चा होती नजर आई। सूची जारी होने के बाद धड़ाम हुए दावों के बीच दावेदारों और समर्थकों ने नए सीरे से चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। ताकि चुनाव में जीत का जायका चख सकें। हालांकि इस आरक्षण सूची पर आपत्ति के लिए भी शासन द्वारा समय दिया गया है।

वार्ड का नाम प्रस्तावित आरक्षण:

1-खेवान महिला

2-मण्डी चमारान पिछड़ा वर्ग

3-मढी खटीकान एससी महिला

4-भाटवाड़ा एससी

5-बूढ़ा बाबू महिला

6-छावनी महिला

7-मंडी चमारान आंशिक अनारक्षित

8-किशोरकान अनारक्षित

9-गांधीनगर महिला

10-तारनी पिछड़ा वर्ग

11-कमरानवाबान अनारक्षित

12-कमरानवाबान आंशिक अनारक्षित

13-धर्मपुरा अनारक्षित

14-धर्मपुरा आंशिक अनारक्षित

15-जोगियान महिला

16-घोसियान महिला

17-टाउन हाल पिछड़ा वर्ग

18-ऊंचापुर पिछड़ा वर्ग महिला

19-बेरून सराय पिछड़ा वर्ग महिला

20-हाउन हाल आंशिक अनारक्षित

21-पीरजादगान अनारक्षित

22-भुलरिया अनारक्षित

23-गुजरान अनारक्षित

24-चकला आंशिक अनारक्षित

25-चकला पिछड़ा वर्ग

Next Story