उत्तर प्रदेश

कर्नलगंज में Arvind Kumar अतिरिक्त कोतवाल, नागेश्वर नाथ पटेल बने बालपुर चौकी प्रभारी

Gulabi Jagat
2 Sept 2024 4:34 PM IST
कर्नलगंज में Arvind Kumar अतिरिक्त कोतवाल, नागेश्वर नाथ पटेल बने बालपुर चौकी प्रभारी
x
Gonda गोण्डा। जिले की कानून व्यवस्था को देखते हुए जनहित व प्रशासनिक हित में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दो निरीक्षक और दस उपनिरीक्षकों सहित कुल बारह पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है,जिसमें कोतवाली कर्नलगंज में एक अतिरिक्त निरीक्षक की तैनाती की गई है। पुलिस अधीक्षक ने तबादले की सूची जारी कर तत्काल प्रभाव से पालन करने का निर्देश दिया है।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने दो निरीक्षक व दस उपनिरीक्षक समेत कुल बारह पुलिस कर्मियों का स्थानांतरण किया है। तबादला सूची के मुताबिक अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर अरविंद कुमार को थाना कर्नलगंज का अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक व इटियाथोक थाना में तैनात रहे अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर राय को अपराध
शाखा
में तैनाती दी गई है। उप निरीक्षक नागेश्वर नाथ पटेल को थाना धानेपुर से चौकी प्रभारी बालपुर, अमित यादव को थाना इटियाथोक से थाना उमरीबेगमगंज, अजय कुमार सिंह को थाना खोड़ारे से देहात कोतवाली तैनाती दी गई है। इसके अलावा पुलिस लाइन में तैनात आठ उपनिरीक्षक को थानों में तैनाती दी गई। जिसमे उपनिरीक्षक बालमुकुंद चौहान को थाना मनकापुर, प्रणयशील तिवारी को थाना छपिया, कृष्णानन्द पाण्डेय को थाना इटियाथोक, रामविलास यादव को थाना धानेपुर, असगर अली को थाना परसपुर, मुहम्मद तारिक सिद्दीकी को थाना खरगूपुर, भानु प्रताप मौर्य को कोतवाली देहात भेजा गया है।
Next Story