उत्तर प्रदेश

अर्नव ने तमकुहीराज का नाम किया रोशन

Gulabi Jagat
18 March 2025 10:00 PM IST
अर्नव ने तमकुहीराज का नाम किया रोशन
x
राजापाकड़ /कुशीनगर: विक्रम सारा भाई साईंस फाउंडेशन बेंगलुरू की ओर से आयोजित राष्ट्रीय विज्ञान संवर्धन उन्मुखीकरण परीक्षा में अर्नव रावत ने सफल होकर तमकुहीराज का नाम रोशन किया है। तमकुहीराज के कोईन्दी गोसाईंपट्टी निवासी सुनील रावत के पुत्र अर्नव रावत, जवाहर नवोदय विद्यालय मिल्की रसूलपुर में कक्षा 7 का छात्र है। इन्होंने राष्ट्रीय विज्ञान संवर्धन उन्मुखीकरण परीक्षा में भाग लिया और 100 शीर्ष विज्ञान प्रतिभागियों में एक अर्नव रावत ने भी सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इसरो मुख्यालय में अर्नव को इन्टर्नशीप, प्रशस्ति पत्र एवं स्कालरशीप मिलेगी।
अर्नव के इस सफलता पर पिता सुनील रावत अंजनी सिंह, अजय सिंह, संदीप श्रीवास्तव, ब्रजेश गुप्ता,अर्चना राय, विरेन्द्र कुमार, मंसूर आलम, सरोज देवी, रबिया खातून,गोविन्द यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
Next Story