उत्तर प्रदेश

Aonla: शादी के 25 दिन बाद विवाहिता नकदी जेवर और पैसे लेकर फरार

Sanjna Verma
28 Jun 2024 8:32 AM GMT
Aonla: शादी के 25 दिन बाद विवाहिता नकदी जेवर और पैसे लेकर फरार
x
Aonla आंवला: शादी के बाद हर किसी के अच्छे दांपत्य जीवन जीने के लिए अरमान होते हैं। एक युवक के इन्हीं अरमानों पर उस समय पानी फिर गया जब नई नवेली दुल्हन गुल खिला गई। शादी के 25 दिन बाद ही विवाहिता रात में नकदी जेवर लेकर फरार हो गई। FAMILY दिन भर दुलहन को तलाशता रहा लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पति ने पुलिस में शिकायत दी है।
शादी के 25 दिन बाद ही नकदी-जेवर लेकर हुई फरार
विजयी नगला गांव निवासी बृजेश कुमार ने बताया कि उसकी शादी 2 जून को थाना चैनपुर जनपद पलामू झारखंड की ऊषा नाम की लड़की से हुई थी। बुधवार की रात को वह और उसका परिवार सो रहा था। इसी बीच रात में ऊषा लापता हो गई। करीब 2 बजे वह जागा तो उसे जानकारी हुई। कमरे में संदूक खुला हुआ था। संदूक में रखे 40 हजार रुपये गायब थे। उसने
Blame
लगाया कि ऊषा नकदी के साथ सोने का मंगल सूत्र, पायल, खड्वा आदि जेवर लेकर फरार हो गई। उसके लापता होने में उसके मायके वाले भी शामिल हैं। पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि वह पहले भी शादी करके जेवर नकदी लेकर फरार रहो चुकी है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर महिला और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
दीवार बनाने का विरोध करने पर एक महिला से मारपीट और अश्लीलता करने के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है। थानाक्षेत्र के एक गांव की महिला ने बताया कि बुधवार की दोपहर 12 बजे कुछ लोग उसकी जगह में जबरन दीवार बनाने लगे। विरोध करने पर वह लोग उसके घर में घुस आए और छेड़खानी करने लगे. पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है।
Next Story