नई नवेली दुल्हन ने किया बड़ा कांड, परिजनों को नहीं हो रहा भरोसा

कानपुर: कानपुर में मछरिया निवासी 22 वर्षीय युवती का विवाह 15 दिन पूर्व हुआ था। पांच दिन पहले विवाहिता ससुराल से मायके आई थी। रविवार को विवाहिता के सुसरालीजन उसे लेने के लिए आने वाले थे। तभी विवाहिता मौका देखकर घर के पास रहने वाले प्रेमी संग फरार हो गई। युवती के परिजन उसके प्रेमी के घर पहुंचे। घर पर उसके न मिलने पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। काफी तलाश के बाद विवाहिता अपने प्रेमी संग टाटमिल में मिली। परिजन दोनों के लेकर नौबस्ता थाने पहुंचे और युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया।
पुलिस ने पूछताछ की तो विवाहिता ने दुष्कर्म की बात नकारते हुए परिजनों पर जबरन शादी कराने का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे चले इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद विवाहिता के परिजन प्रेमी संग शादी को राजी हो गए। थाना प्रभारी जगदीश कुमार पांडेय ने बताया कि युवती के प्रेम संबंध थे, दोनों पक्षों में बातचीत के बाद समझौता हो गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






