उत्तर प्रदेश

वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन

Gulabi Jagat
8 April 2025 9:37 PM IST
वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का हुआ आयोजन
x
Rajapakad/कुशीनगर: तमकुही विकास खंड के संविलयन विद्यालय लोहलंगड़ी मे वार्षिकोत्सव एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान कक्षा के कक्षा टापर खुशी, गौरी गुप्ता, मनीषा पटेल, सलोनी, संजना पटेल, प्रीति, निशा, गुड़िया आदि छात्राओं को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान जाहीर हुसेन, प्रधानाध्यापक बिन्देश्वरी वर्मा , मनोज राय, शम्भू प्रसाद, छोटे लाल गुप्ता, प्रमोद कुमार गुप्ता, मधुसूदन सिंह, रामनरेश प्रसाद , बबिता यादव, सुगान्ती देवी आदि रहे।
Next Story