- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- SHO स्वतंत्र कुमार...
उत्तर प्रदेश
SHO स्वतंत्र कुमार सिंह के भय से नहीं हो रही पशु तस्करी और अवैध कारोबार
Gulabi Jagat
4 Aug 2025 11:16 PM IST
x
Rajapakad, राजापाकड़/कुशीनगर : थानाक्षेत्र तुर्कपट्टी में पुलिस की लगातार बढ़ती सक्रियता व मुस्तैदी से तस्कर और अराजक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। थाना क्षेत्र में विगत कुछ समय से शांति व कानून व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखा जा रहा है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह के पदभार संभालने के बाद से ही क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में लगातार ठोस कार्यवाही हो रही है। पशु तस्करी, अवैध शराब कारोबार, जुआ और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगा है।
गांव-गांव में गश्त, संदिग्धों की निगरानी, छापेमारी और सतत निगरानी से आमजनमानस में सुरक्षा की भावना प्रबल हुई है। वहीं अपराधियों में पुलिस का खौफ भी साफ दिखने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय बाद क्षेत्र में ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है जब रात्रि गश्त, समयबद्ध कार्रवाई और जनसुनवाई जैसे प्रयासों से जनता को राहत मिल रही है। पुलिस की इस सक्रियता से न सिर्फ कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि शांति और विश्वास का वातावरण भी कायम हुआ है।
इनबॉक्स में
"अपराध और अवैध कार्यों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
– स्वतंत्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी
TagsSHO स्वतंत्र कुमार सिंहभयपशु तस्करीअवैध कारोबारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





