- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amroha: बारिश के चलते...

x
Amroha अमरोहा: सोमवार को गजरौला में बारिश आफत बनकर गिरी। दो मकान ढह गए। ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ। सहकारी समिति में जलभराव से लाखों रुपये की खाद खराब हो गई। पिछले दो दिनों से जारी तेज बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनने लगी है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र की गलियों से लेकर मुख्य मार्गों पर पानी भरा हुआ है। नेशनल हाईवे पर कई स्थानों पर सड़क पर पानी भरा हुआ है। सर्विस रोड भी जलमग्न हैं। क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर निवासी अनीता पत्नी स्वर्गीय राजवीर का कच्चा मकान है।
सोमवार सुबह बारिश के बीच उसका मकान पानी से भरकर गिर गया। वहीं गांव कुदैनी चक निवासी धर्मवीर का टीन शेड का मकान भी बारिश में गिर गया। दोनों पीड़ितों ने पुलिस व हल्का लेखपाल को मामले की सूचना दी है। अल्लीपुर स्थित सहकारी समिति में भी बारिश का पानी भर गया। जिससे गोदाम में रखी लाखों रुपये की खाद खराब हो गई। खाद खरीदने आए किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। सचिव ने बताया कि बारिश का पानी समिति के कमरों में भी भर गया है।
TagsAmrohaबारिशमकानढहेलाखोंनुकसानAmroharainhousecollapsedloss of lakhs जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





