उत्तर प्रदेश

Amroha: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

Sarita
28 May 2025 12:49 PM IST
Amroha: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी  गोली
x
Amroha अमरोहा: गोकशी की योजना बना रहे हिस्ट्रीशीटर कासिम उर्फ ​​पेप्सी और उसके साथी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश कासिम उर्फ ​​पेप्सी के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। बदमाश की गोली से कांस्टेबल हिदायत अली भी घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से बाइक, तमंचा, गोकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल बदमाश और कांस्टेबल को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। मुठभेड़ की यह घटना सोमवार/मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुई।
एसपी अमित आनंद के मुताबिक डिडौली थाना प्रभारी हरीशवर्धन सिंह टीम के साथ रात में गश्त कर रहे थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मीरपुर गांव के पास बंद पड़े ईंट भट्ठा परिसर में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ईंट भट्ठे की घेराबंदी कर दी। एसओजी और सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच गई। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें हेड कांस्टेबल हिदायत अली के हाथ में गोली लग गई और वह घायल हो गए। जबकि कांस्टेबल दीपक कुमार के बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ा। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश ढकिया चमन निवासी कासिम उर्फ ​​पेप्सी है।
जबकि उसका साथी मुनव्वर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल कांस्टेबल और बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ के बाद एसपी अमित कुमार आनंद भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक और पशु कटान में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि मुठभेड़ में घायल बदमाश शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ अमरोहा, मुरादाबाद समेत अन्य जिलों के कई थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर, गोकशी के 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा उसके फरार साथी मुनव्वर पर भी कई मामले दर्ज हैं।
Next Story