उत्तर प्रदेश

आज भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में शामिल होंगे अमित शाह और सीएम योगी, हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

Renuka Sahu
17 Dec 2021 5:11 AM GMT
आज भाजपा और निषाद पार्टी की संयुक्त रैली में शामिल होंगे अमित शाह और सीएम योगी, हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं
x

फाइल फोटो 

राजधानी स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में आज शुक्रवार को प्रदेश के आगामीविधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी चुनावी रैली आयोजित होने जा रही है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजधानी स्थित रमाबाई अंबेडकर मैदान में आज शुक्रवार को प्रदेश के आगामीविधानसभा चुनाव को लेकर एक बड़ी चुनावी रैली आयोजित होने जा रही है। भाजपा और निषाद पार्टी की 'सरकार बनाओ, अधिकार पाओ' संयुक्त रैली आगामी चुनाव के मद्देनजर काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। भाजपा का निषाद पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद यह पहली संयुक्त रैली है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाॅ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद के साथ मंच साझा करेंगे।

यूपी में चुनावी सरगर्मी के बीच बड़े दल छोटे दलों को साथ लाने में काफी सक्रियता दिखा रहे हैं। सपा भी इन दिनों इसी अभियान में जुटी है। भाजपा ने भी निषाद पार्टी सहित कई दलों के साथ गठबंधन किया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अखिलेश यादव की इस रणनीति को तोड़ने में भाजपा किस प्रकार सफल हो पाती है। ऐसा माना जा रहा है की भाजपा द्वारा इस संयुक्त निषाद रैली के माध्यम से प्रदेश में तीन से चार फीसदी आबादी वाले निषाद-मछुवारा मतदाताओं को साधने का प्रयास किया जा रही है। पार्टी प्रदेश की सौ से अधिक सीटों पर इनके प्रभाव का फायदा उठाना चाह रही है। इस संयुक्त रैली द्वारा भाजपा की नजर सपा द्वारा अनेक छोटे दलों के साथ किये गए गठबंधन के प्रभाव को भी कम करना होगा।
कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं शाह
वर्ष 2017 और 2019 के चुनावों में भाजपा द्वारा प्रदेश में जिस प्रकार से अप्रत्याशित जीत हासिल की गयी, उसमें निषाद समुदाय का भाजपा के पक्ष में बड़ी संख्या में मतदान करना भी एक अहम कारक माना जाता है। निषाद वोटरों को साधने के लिए आयोजित की जा रही इस संयुक्त रैली द्वारा भाजपा नेता निषाद समुदाय के लिए राज्य में किये गए महत्वपूर्ण कार्यों की जानकारी देंगे। साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है कि इस रैली में गृहमंत्री अमित शाह निषाद-मछुवारा समुदाय के लिये कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।
Next Story