- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: उप जिलाधिकारी...
उत्तर प्रदेश
Amethi: उप जिलाधिकारी आवास परिसर में मिला होमगार्ड जवान का शव, जांच जारी
Tara Tandi
3 April 2025 7:40 PM IST

x
Amethi अमेठी । अमेठी जिले के गौरीगंज क्षेत्र में उप जिलाधिकारी के आवास परिसर में एक कमरे से होमगार्ड के जवान का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तहसील कैंपस स्थित उप जिलाधिकारी (न्यायिक) के आवास परिसर में एक कमरे से बुधवार और बृहस्पतिवार की दरिमयानी रात होमगार्ड जवान राज किशोर (56) का शव बरामद हुआ।
उसने बताया कि राज किशोर गौरीगंज थाना क्षेत्र के ही पनियार का रहने वाला था। वह गौरीगंज तहसील परिसर में ही उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मोहम्मद असलम के आवास पर ड्यूटी पर तैनात था। ड्यूटी के दौरान ही वह मृत पाया गया। गौरीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
TagsAmethi उप जिलाधिकारीआवास परिसरमिला होमगार्ड जवान शवजांच जारीAmethi sub-district magistratehousing complexhome guard jawan's body foundinvestigation underwayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





