छत्तीसगढ़
CG: अशवंत तुषार साहू ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से की मुलाकात
Shantanu Roy
3 April 2025 7:28 PM IST

x
छग
Mahasamund. महासमुंद। वित्तमंत्री ओपी चौधरी जी से भेंट मुलाकात कर भगवा गमछा पहनकर चैत्र नवरात्रि व हिंदू नया वर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देकर, सड़क निर्माण का मांग पत्र सौंप कर कहा भोरिंग से अछोली को जोड़ने वाली सड़क की हालत बेहद खराब है। अछोली मे माइन्स पत्थर परिवहन के चलते सड़क पर गड्ढे और धूल का गुबार ही नजर आ रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने कहने पर और उनके परेशानियों को देखते हुए, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने सड़क निर्माण के लिए वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मिलकर सड़क निर्माण जल्द से जल्द करवाने की मांग की है। तुषार साहू ने बताया कि कई साल पहले भोरिंग से अछोली, अमावस से बेलटोकरी से अछोली, सड़क का निर्माण किया गया था, पत्थर परिवहन कर रहे ट्रकों के चलते पूरी सड़क उधड़ गई और अब स्थिति यह है कि सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों का पैदल चलना तक दूभर हो चुका है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेChhattisgarh news in hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





