- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: शादी समारोह...

x
Amethiअमेठी: मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के टुनियाटार मजरा कस्थुनी पश्चिम गांव में सोमवार देर रात एक शादी समारोह में मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, खोडिया गांव निवासी संजय यादव अपने चाचा की बेटी की शादी में शामिल होने कस्थुनी पश्चिम गांव पहुंचे थे। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर भद्दौर गांव के संतोष यादव, सुनील यादव, शैलेंद्र यादव व उनके कुछ साथियों से उनकी कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि शैलेंद्र यादव ने तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल संजय को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुसाफिरखाना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया। वहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत चिंताजनक मानते हुए उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर भेज दिया।
मुसाफिरखाना कोतवाल विवेक सिंह ने बताया कि शैलेंद्र यादव, संतोष यादव, सुनील यादव व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों की तलाश कर रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
TagsAmethiशादीफायरिंगयुवकघायलAmethiweddingfiringyoung maninjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





