- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: सांड के हमले...

x
Amethi अमेठी: जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। शौच के बाद घर लौट रहे एक अधेड़ किसान पर आवारा सांड ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, मुंशीगंज थाना क्षेत्र के प्रभानपुर गांव निवासी हरिलाल (55) पुत्र सोमई शनिवार देर शाम शौच के लिए अपने खेतों पर गए थे। लौटते समय अचानक पीछे से एक आवारा सांड ने उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि सांड ने उन्हें उठाकर पटक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह सांड को भगाया।
उन्होंने तुरंत परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन गंभीर हालत में हरिलाल को शाहगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हरिलाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। आवारा सांडों के आतंक से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा पशुओं की बढ़ती समस्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
इस संबंध में मुंशीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। अचानक हुई इस घटना ने एक बार फिर आवारा पशुओं की गंभीर समस्या को उजागर कर दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में भय और असुरक्षा का माहौल है।
TagsAmethiसांडहमलेकिसानमौतगांवदहशत Amethibullattackfarmerdeathvillagepanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





