- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Amethi: शादी से लौट...
उत्तर प्रदेश
Amethi: शादी से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
6 May 2025 12:57 PM IST

x
Amethi अमेठी : बारातियों की कार को एक अन्य वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार रात मोहनगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या मार्ग पर आईटीआई के करीब लंगड़ा का पुरवा गांव में हुआ।
उसने बताया कि गांव के निवासी लक्ष्मी नारायण वर्मा की बेटी की शादी में आए बारातियों की एक कार सड़क किनारे खड़ी थी तभी रायबरेली की तरफ से आ रही एक अन्य कार ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में राम जगजीवन (38) तथा भवानी प्रसाद गुप्ता (45) की मौके पर ही मौत हो गई और 11 अन्य लोग घायल हो जिन्हें तिलोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
TagsAmethi शादी लौट रहीकार दुर्घटनाग्रस्तदो मौतAmethi Car crashes while returning from weddingtwo deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





