उत्तर प्रदेश

Amethi: मधुमक्खियों के हमले से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में कोहराम

Sarita
3 Sept 2025 7:07 AM IST
Amethi: मधुमक्खियों के हमले से 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में कोहराम
x
Amethi अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पूरे सूखा मजरा मुहिबसाह गांव में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना घटी। मधुमक्खियों के हमले में गांव के 62 वर्षीय केदारनाथ की मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार और गांव में कोहराम मचा हुआ है।
केदारनाथ घर के पास बैठे थे। तभी पास के छत्ते से मधुमक्खियों का एक झुंड उड़कर आया और उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। मधुमक्खियां उनके सिर से छत्ते की तरह चिपक गईं और उन्हें लगातार डंक मारती रहीं। दर्द और जहरीले डंक से तड़पते हुए उनकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद परिजनों ने धुआं करके मधुमक्खियों को हटाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद मधुमक्खियां वहां से हटीं, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
Next Story