उत्तर प्रदेश

Ambedkar Nagar: नियम तोड़ने पर 8 ई-रिक्शा और 1 बाइक सीज

Admindelhi1
5 April 2025 12:58 PM IST
Ambedkar Nagar: नियम तोड़ने पर 8 ई-रिक्शा और 1 बाइक सीज
x

अंबेडकर नगर: पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के आदेश के क्रम में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु दिनांक 01.04.2025 से जनपद में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें दिनांक 04.04.2025 को 110 वाहनों का चालान किया गया , एवं 09 वाहनों (08 ई-रिक्शा व 01 मोटर साईकिल) को सीज किया गया एवं 01 वाहनों से 5000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। दिनांक 01.04.2025 से अब तक 479 वाहनों का चालान 26 वाहनों को सीज एवं 12 वाहनों से 31000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया जा चुका है ।

उक्त आदेश के क्रम में ही नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें 109 चालकों को चेक किया गया जिनमें से 01 टेस्ट के अनुरुप पाया गया जिसके विरुद्ध चालान/प्रवर्तन की कार्यवाही एवं 10,000 रुपये का जुर्माना किया गया ।

Next Story