उत्तर प्रदेश

DIET में पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन का हुआ आयोजन

Gulabi Jagat
2 Aug 2025 10:54 PM IST
DIET में पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन का हुआ आयोजन
x
Rajapakar, राजापाकड़ /कुशीनगर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर में पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन 2025 का आयोजन किया गया। जिसमें 1996 से अब तक प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके बीटीसी व डीएलएड प्रशिक्षु प्रतिभाग किए। प्राचार्य डॉ राम जियावान मौर्य ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पुरातन प्रशिक्षुओं की सफलता डायट की सफलता है। वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार सिंह ने पुरातन प्रशिक्षुओं को अपने क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए प्रेरित किया। सभी पुरातन प्रशिक्षुओं ने अपने अनुभव साझा किए और वर्तमान प्रशिक्षुओं को सफलता की टिप्स दिए और संयमित और अनुशासित रहने के गुर सिखाए। पुरातन प्रशिक्षुओं ने खेल और संगीत का आनंद लिया। इस प्रोग्राम के नोडल शिव नाथ चक्रवर्ती ने बताया कि संस्थान में पिछले साल से ही पुरातन प्रशिक्षु सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। और आगे भी निरंतर किया जाएगा तथा पुरातन प्रशिक्षुओं के सहयोग शिक्षण प्रशिक्षण को उत्कृष्ट बनाया जाएगा। इस अवसर पर गिरधर प्रसाद मौर्य, परमानंद यादव , सुधीर श्रीवास्त, चंद्रशेखर कुमार, वेद शंकर गुप्ता, मुकेश कुमार, धनंजय कुमार, अश्वनी कुमार सिंह, डॉ अख्लाक एहमद, डॉ कमलेश कुमार, प्रीति गुप्ता, अर्चना सिंह, डॉ अर्चना सिंह, विशाल मिश्रा, अनूप कुमार , अभिषेक रस्तोगी आदि उपस्थित थे।
Next Story