उत्तर प्रदेश

Democratic अधिकारों के उल्लंघन का लगाया आरोप

Ratna Netam
6 July 2026 5:42 PM IST
Democratic अधिकारों के उल्लंघन का लगाया आरोप
x

Noida नोएडा : ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण पर अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे सफाई कर्मचारियों की गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। सपा जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन पहुंचे और कार्रवाई की निंदा की। साथ ही सफाई कर्मचारियों की मांगों का समर्थन भी किया गया।इस दौरान सपा जिला अध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण की कार्यशैली लगातार कठोर होती जा रही है। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने के बजाय उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है, जो उचित नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगें उठा रहे कर्मचारियों पर की गई कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में अपनी आवाज उठाने वालों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, जो चिंता का विषय है।सुधीर भाटी ने आगे कहा कि समाजवादी पार्टी सफाई कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी जायज मांगों के समर्थन में संघर्ष जारी रखेगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मेहंदी हसन, अनूप तिवारी, वकील सिद्दीकी, प्रेमपाल रावल, हरवीर, प्रदीप वाल्मीकि, आफताब अल्वी, ताहिर खान, सुरेंद्र भाटी, राजेश वाल्मीकि सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Next Story