उत्तर प्रदेश

Complainant की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर जोर

Ratna Netam
6 July 2026 5:37 PM IST
Complainant  की संतुष्टि सुनिश्चित करने पर जोर
x

Saharanpur सहारनपुर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता में तहसील रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी जनशिकायतों की सुनवाई की गई और अधिकारियों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में डीएम ने प्राप्त शिकायतों का स्वयं अवलोकन किया और फरियादियों से विस्तार से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 31 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें राजस्व विभाग की 15, पूर्ति विभाग की 5, विद्युत विभाग की 2, पुलिस विभाग की 2, विकास विभाग की 2 और नगर पंचायत से संबंधित 5 शिकायतें शामिल रहीं।

डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के भीतर किया जाए और हर प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि न केवल शिकायतों का समाधान किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि भी सुनिश्चित होनी चाहिए। समाधान प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने भी पुलिस अधिकारियों को जनसुनवाई को गंभीरता से लेने और शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार, उपजिलाधिकारी डॉ. पूर्वा, पीडीडीआरडीए प्रणय कृष्ण सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story