- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बिना कार्य कराए आधा...
उत्तर प्रदेश
बिना कार्य कराए आधा दर्जन MNREGA कार्यों में भुगतान का आरोप, मांगी जनसूचना
Gulabi Jagat
8 Feb 2025 6:39 PM IST

x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: दुदही विकास खंड के ग्राम पंचायत दुमही निवासी भाजपा नेता ने बीडीओ/जनसूचना अधिकारी को मनरेगा योजना में धांधली किए जाने व आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत विद्यालयों का सुंदरीकरण न कराए जाने का आरोप लगाते हुए विभिन्न बिंदुओं पर सूचना मांगी है।
भाजपा के दुदही मंडल के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता द्वारा सौंपे आवेदन में लिखा गया है कि मनरेगा एक योजना नहीं अपित श्रमिकों के रोजगार की गारंटी के संबंध में एक महत्वपूर्ण अधिनियम (कानून) है। पीड़ा की बात यह है कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जीरो टालरेंस की नीति और आप जैसे ईमानदार प्रशासकों के रहते ग्राम पंचायत दुमही में मनरेगा (कानून) की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। गांव में सत्यदेव के खेत से राजमंगल के खेत तक, हरिकेश के घोठा से मंझरिया सीवान तक, विश्वनाथ मुसहर के खेत होते हुए वृक्षा मुसहर के खेत तक, वृक्षा मुसहर के खेत से गालू बैठा के खेत तक व मठिया भोकरिया सीवान से विश्वनाथ मुसहर के खेत तक कोई कार्य नहीं हुआ है। जबकि रोजगार सेवक व अन्य संबंधित जिम्मेदारों द्वारा लाखों रुपए सरकारी धन का गबन कर बंदरबांट कर लिया गया है।
Delete Edit

उन्होंने उक्त सभी कार्यों से संबंधित सभी दस्तावेजों की प्रमाणित छाया प्रति की मांग की है। जबकि दूसरे पत्र में आवेदनकर्ता ने आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में कराए कार्यों की सूचना मांगते हुए आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रथम कार्यकाल से ही आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत सरकारी प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में प्रथम वरीयता से ग्राम पंचायत द्वारा सुंदरीकरण, टाइलीकरण, छात्रों की सुरक्षा सहित कई पैरामीटर्स को संतृप्त किया जाना था। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि ग्राम पंचायत में जिम्मेदारों द्वारा योजना शुरू होने के पांच वर्ष से अधिक समय बीत जाने के बावजूद दो कंपोजिट विद्यालय व तीन प्राथमिक विद्यालयों में आज तक कायाकल्प योजना के अंतर्गत कार्य नहीं कराया गया है। बीडीओ/जनसूचना अधिकारी ने सचिव को संबंधित सूचनाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
Tagsआधा दर्जनMNREGA कार्योंजनसूचनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





