उत्तर प्रदेश

निकाय जीतने को घर-घर पहुंचेंगे भाजपा के सभी मोर्चे

Admin Delhi 1
24 April 2023 7:31 AM GMT
निकाय जीतने को घर-घर पहुंचेंगे भाजपा के सभी मोर्चे
x

लखनऊ न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में हो रहे नगरीय निकायों के चुनाव में मोर्चों को भी लगा दिया है. ओबीसी मोर्चा को सामाजिक सम्मेलन, अल्पसंख्यक मोर्चा को मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर सम्मेलन करने को कहा गया है. युवा मोर्चा बाइक रैलियां निकालकर युवाओं के बीच माहौल बनाएगा. जबकि महिला मोर्चा को आधी आबादी को पार्टी के पक्ष में लामबंदी को कहा गया है. प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने मोर्चों पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक की.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार के लोककल्याणकारी कार्य तथा साहसिक व ऐतिहासिक निर्णयों के साथ हमें जनता के बीच जाना है. प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता अन्नदाताओं के घर पर दस्तक देंगे.

जीन बेली ने मुख्य सचिव से मुलाकात की

अंतर्राष्ट्रीय राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट के महानिदेशक डॉ. जीन बेली ने यहां मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र से मुलाकात की. मुख्य सचिव ने उन्हें प्रदेश में चावल अनुसंधान, काला नमक सहित अन्य विशिष्ट प्रजातियों के चावलों से नए मूल्य वर्धित उत्पादों, उच्च गुणवत्तायुक्त अधिक पैदावार की प्रजातियों के विकास आदि की विस्तार से जानकारी दी. मुख्य सचिव ने जीन बेली को ओडीओपी उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए.

Next Story