उत्तर प्रदेश

Aligarh : वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, उपचार के दौरान युवक की मौत

Tara Tandi
20 July 2024 12:44 PM IST
Aligarh :  वाहन ने ऑटो में मारी टक्कर, उपचार के दौरान   युवक की मौत
x
Aligarh अलीगढ: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल ऑटो सवार युवक ने इलाज के दौरान दिल्ली में दम तोड़ दिया। मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कौशलेंद्र पुत्र गिरवर सिंह ग्राम देवाराना गढ़िया पोस्ट सिंधी रामपुर थाना कमालगंज जिला फर्रुखाबाद के अनुसार उनका 22 वर्षीय पुत्र विकास 16 जुलाई को जट्टारी से ऑटो में बैठकर फरीदाबाद जा रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी।
इससे विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। ऑटो में मौजूद अन्य लोगों ने विकास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर वह लोग पहुंचे और विकास को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 17 जुलाई की रात उसकी मौत हो गई।
Next Story