उत्तर प्रदेश

Aligarh: तीर्थयात्रा से लौटते समय तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त,युवक की मृत्यु

Sarita
17 Dec 2025 11:25 AM IST
Aligarh: तीर्थयात्रा से लौटते समय तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त,युवक की मृत्यु
x
Aligarh: मंगलवार की रात्रि अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के निकट एक मैक्स पिकअप और फॉर्च्यूनर गाड़ी की आमने−सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सुनेट और फॉर्च्यूनर सवार वृंदावन से दर्शन कर के आ रहे थे को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
गांव टीकापुर निवासी योगेश पुत्र सोहनलाल मैक्स पिकअप से चालक गिरीश पुत्र किशनलाल के साथ रात्रि को कस्बा में किसी कार्य से आ रहे थे। रास्ते में अलीगढ़ मार्ग पर कस्बा के निकट सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे चल रही सुनेट गाड़ी भी फार्च्यूनर से टकरा गई।सूचना पर पुलिस और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। गंभीर रूप से घायल योगेश और गिरीश को उपचार हेतु अलीगढ़ ले जाया गया, जहां डाक्टर ने योगेश को मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रार्थना पत्र मिलने पर प्राथमिकी पंजीकृत की जाएगी।
Next Story