उत्तर प्रदेश

Aligarh News : सो रहे परिवार पर 2 मंजिला मकान गिरा

Bharti Sahu 2
12 Sept 2024 11:32 AM IST
Aligarh News :  सो रहे परिवार पर 2 मंजिला मकान गिरा
x
Aligarh News: घटना टप्पल थाना क्षेत्र के जैदपुरा गांव की है। बताया जा रहा है कि अलीगढ़ में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार की सुबह जैदपुरा गांव स्थित दो मंजिला मकान की छत अचानक गिर गई। घटना के वक्त परिवार के लोग घर में सो रहे थे। इस हादसे में तीन बच्चों और दो महिलाओं समेत सात लोग मलबे में दब गए। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। हादसे के बाद पुलिस ने मलबे में फंसे घायलों को निकाला। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल एक महिला को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के वक्त सो रहे सभी लोग मलबे में दब गए। बाद में सभी लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस हादसे में सात लोग घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस बीच भारी बारिश की संभावना के चलते डीएम ने गुरुवार को सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार, जिले के स्कूलों में गुरुवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
Next Story