- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Aligarh Accident:...
उत्तर प्रदेश
Aligarh Accident: श्रद्धालुओं से भरी बस की ट्रक से टक्कर, कई घायल
Sarita
28 May 2025 8:17 AM IST

x
Aligarh Accident : 27 मई की रात करीब 8 बजे अलीगढ़-मथुरा रोड पर गांव जरौठ के पास तीर्थयात्रियों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं। टक्कर से मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। दोनों वाहनों के चालकों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। दोनों की हालत गंभीर है।
घटना के बाद दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की। एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची, जिससे ग्रामीणों में गुस्सा है। बस में सवार 60 से ज्यादा यात्री उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के रहने वाले हैं। ये महोबा के पनवाड़ी से मथुरा-वृंदावन और बद्रीनाथ की तीर्थ यात्रा के लिए निकले थे। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। ट्रक और बस दोनों को सड़क से हटाने की प्रक्रिया जारी है। हादसे में महोबा जिले के पनबारी की बिमला, अलवेली, राम प्रसाद, भागीरथ, खूबचंद, मोतीबाई, जयश्री, रामसेवक, सैतपुर की उमा, हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र के बाबूलाल, क्लीनर खालिद, अतरौली ढगाबा गांव की लक्ष्मी देवी, सुबकरन, चालक गजराज आदि घायल हो गए।
Next Story





