उत्तर प्रदेश

AICRA ने किया टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 का ऐलान, नोएडा में होगा आयोजन

SHIDDHANT
26 Aug 2025 8:53 PM IST
AICRA ने किया टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0 का ऐलान, नोएडा में होगा आयोजन
x

NOIDA नॉएडा : स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 30 अगस्त से 2 सितंबर तक 'टेक्नोजियन वर्ल्ड कप 9.0' का आयोजन होने जा रहा है। यह वैश्विक टेक-स्पोर्ट्स प्रतियोगिता ऑल इंडिया काउंसिल फॉर रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन (AICRA) की तरफ से आयोजित की जा रही है और इसे तकनीकी नवाचार और रोबोटिक्स के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक आयोजन माना जा रहा है। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगे। प्रतियोगिता में स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और स्टार्टअप्स की टीमें अपनी इंजीनियरिंग उत्कृष्टता, रचनात्मक समाधान और तकनीक के प्रति जुनून का प्रदर्शन करेंगी।

इस साल की प्रतियोगिता में 60 से अधिक देशों के 22,000 से ज्यादा युवा प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। भारत के अलावा अजरबैजान, अल्जीरिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ब्राजील, जर्मनी, रूस, साउथ कोरिया, यूएई, वियतनाम और कई अन्य देशों के प्रतिभागी इसमें शामिल होंगे। प्रतिभागी 15 अत्याधुनिक रोबोटिक्स चुनौतियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे, जिनमें रोबो सॉकर, रोबो रेस, बॉट्स कॉम्बैट, ड्रोन रेस, आरसी प्लेन, वाटर रॉकेट, सुमो बॉट, ड्रोन सॉकर, एफपीसी ड्रोन रेसिंग, रोबो हॉकी और एग्रीबॉट प्रमुख आकर्षण होंगे।

टेक्नोजियन ने इस वर्ल्ड कप से पहले 22 से अधिक देशों में राष्ट्रीय स्तर पर क्वालीफायर प्रतियोगिताएं आयोजित की थीं, जिनके विजेता अब अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह आयोजन भारत के लिए गर्व का पल होने के साथ-साथ वैश्विक मंच पर युवाओं की तकनीकी कौशल और रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का अवसर भी देगा। प्रतियोगिता में इनोवेशन, सहयोग और इंजीनियरिंग कौशल की सीमाओं को परखने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Next Story