छत्तीसगढ़
श्रीहरिकोटा पहुंचे सांसद बृजमोहन अग्रवाल, परिवार समेत किया सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का अवलोकन
Shantanu Roy
26 Aug 2025 8:37 PM IST

x
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सोमवार को आंध्र प्रदेश प्रवास के दौरान देश के सबसे महत्वपूर्ण अंतरिक्ष केंद्र सतीश धवन स्पेस सेंटर (एसडीएससी), श्रीहरिकोटा का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ परिवारजन भी मौजूद थे। सांसद अग्रवाल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और कई तकनीकी स्थलों का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने लॉन्च पैड, मिशन कंट्रोल सेंटर, व्हीकल असेंबली और इंटीग्रेशन बिल्डिंग का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने उन्हें अंतरिक्ष प्रक्षेपण की पूरी प्रक्रिया, उपग्रहों की असेंबली और मिशन कंट्रोल संचालन से संबंधित जानकारियां दीं।
बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि श्रीहरिकोटा का यह वही ऐतिहासिक स्थल है, जहां से चंद्रयान-3 और मंगलयान जैसे भारत के गौरवपूर्ण मिशनों का प्रक्षेपण हुआ। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में गगनयान मिशन यहीं से प्रक्षेपित होगा, जिसके जरिए भारतीय अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष यात्रा करेंगे। सांसद ने जानकारी दी कि इस केंद्र से अब तक NAVIC, GSAT, INSAT, EOS जैसे कई उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण किया जा चुका है। इसके साथ ही विदेशी उपग्रहों का व्यावसायिक प्रक्षेपण कर भारत ने अपनी तकनीकी क्षमता और वैश्विक विश्वास को मजबूती प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और इसरो वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत ने आज भारत को अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विश्व पटल पर एक सशक्त पहचान दिलाई है। भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रमों ने न केवल देश को गौरवान्वित किया है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को भी नई दिशा दी है। बृजमोहन अग्रवाल ने इस दौरे को अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि भारत की अंतरिक्ष प्रगति देखकर गर्व और आत्मविश्वास की अनुभूति होती है। उन्होंने इसरो वैज्ञानिकों और पूरे दल की सराहना करते हुए कहा कि उनका समर्पण ही भारत को अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहा है। इस अवसर पर सांसद के परिवारजनों ने भी अंतरिक्ष केंद्र की कार्यप्रणाली को समझा और भारतीय अंतरिक्ष मिशनों के प्रति गर्व व्यक्त किया।
Tagsबृजमोहन अग्रवालश्रीहरिकोटासतीश धवन स्पेस सेंटरइसरोचंद्रयान-3मंगलयानगगनयान मिशनNAVICGSATINSATEOSनरेंद्र मोदीभारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमअंतरिक्ष प्रक्षेपणमिशन कंट्रोललॉन्च पैडव्हीकल असेंबलीउपग्रह प्रक्षेपणआंध्र प्रदेशछत्तीसगढ़ सांसदBrijmohan AgarwalSriharikotaSatish Dhawan Space CenterISROChandrayaan-3MangalyaanGaganyaan MissionNarendra ModiIndian Space ProgramSpace LaunchMission ControlLaunch PadVehicle AssemblySatellite LaunchAndhra PradeshChhattisgarh MPछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवchhattisgarh news hindichhattisgarh newschhattisgarh latest newschhattisgarh news updatechhattisgarh hindi news todaychhattisgarh hindinews hindi news chhattisgarhchhattisgarh hindi newschhattisgarh news liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





