उत्तर प्रदेश

Agra: टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

Sarita
20 May 2025 8:21 AM IST
Agra: टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग, जिंदा जला  ड्राइवर
x
Agra: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र में दो ट्रकों में भीषण आग लग गई। हादसे दोनों ट्रकों में टक्कर लगने के बाद हुआ। पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। एक ट्रक का चालक केबिन में फंसकर जिंदा जल गया।
आगरा-ग्वालियर हाईवे पर सैंया थाना क्षेत्र के गांव बिरई के पास सुबह करीब पांच बजे आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक किसी अज्ञात वाहन से टकराने के बाद फुटपाथ पर चढ़ गया। पीछे से आ रहा मिनी ट्रक इसमें टकरा गया। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दोनों तरफ से रोड जाम लग गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाया गया। एक ट्रक में चालक जिंदा जल गया।
इस दौरान सीएनजी सिलेंडर तेज धमाकों के साथ फट गया, जिसके टुकड़े आसपास के खेतों में कई मीटर दूर जाकर गिरे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। ट्रक चालक और हेल्पर के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मिनी ट्रक का चालक केबिन में फंसकर जिंदा जल गया।
मौके पर एसीपी सैयां देवेश सिंह और भारी पुलिस फोर्स पहुंच गया। फायरकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान हाईवे पर आवागम बंद कर दिया गया।
Next Story