- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: मां-बेटी के शव...

x
Agra आगरा: जगदीशपुर इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां-बेटी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। दरअसल, मामला तब सामने आया जब आसपास रहने वाले लोगों को एक घर से दुर्गंध आने लगी और यह धीरे-धीरे बढ़ती जा रही थी। पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का ताला तोड़ा तो दंग रह गई। वहां रहने वाली मां-बेटी की लाशें बिस्तर पर पड़ी थीं, जिन्हें कंबल से ढका गया था। महिला ने पांच महीने पहले ही दूसरी शादी की थी। पुलिस के मुताबिक घर से शबीना और नौ साल की बेटी इनाया की लाश मिली है। मामले की जांच की जा रही है। आरोप है कि शबीना का पति दोनों की हत्या कर फरार हो गया है। दोनों का गला धारदार हथियार से रेत दिया गया है।
शव चार से पांच दिन पुराने होने का शक है। दोनों की लाशें बिस्तर पर पड़ी थीं और उसके ऊपर कंबल रखा हुआ था। शबीना की पांच महीने पहले ही राशिद नाम के युवक से दूसरी शादी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि दोनों शव चार से पांच दिन पुराने हैं। शुरुआती जांच में पति और ससुराल वालों पर हत्या का शक है। मामले में आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है
TagsAgraमां-बेटीशवसनसनीAgramother-daughterdead bodiessensationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





