- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: आज मनाएगी राणा...
उत्तर प्रदेश
Agra: आज मनाएगी राणा सांगा जयंती, छावनी में तब्दील हुआ शहर
Sarita
12 April 2025 9:58 AM IST

x
Agra आगरा: वीर योद्धा राणा सांगा की जयंती को लेकर आगरा में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. यहां क्षत्रिय करणी सेना बड़े शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रही है. आज आगरा के गढ़ी रामी गांव में राणा सांगा की जयंती मनाई जाने वाली है, जिसमें देशभर से 3 लाख क्षत्रियों के पहुंचने का दावा किया जा रहा है. यह कार्यक्रम दोपहर 1:15 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. करणी सेना ने इस रैली को 'रक्त स्वाभिमान सम्मेलन' नाम दिया है|
राणा सांगा की जयंती उनके साहस, वीरता और स्वाभिमान को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मनाई जा रही है. हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाला सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था. सुरक्षा के व्यापक इंतजाम वहीं राणा सांगा की जयंती पर करणी सेना के इस आयोजन को लेकर आगरा पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. विवाद
दरअसल, हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन के बयान पर विवाद हुआ था। सुमन ने अपने बयान में राणा सांगा को देशद्रोही कहा था। इससे क्षत्रिय समुदाय के लोग भड़क गए। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने रामजी लाल सुमन के घर पर धावा बोल दिया।
सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने 21 मार्च को संसद में दिए बयान में कहा था कि राणा सांगा ने इब्राहिम लोदी को हराने के लिए बाबर को भारत आमंत्रित किया था। उन्होंने आगे तर्क दिया कि अगर भारतीय मुसलमानों को बाबर का वंशज कहा जाता है, तो इसी तरह अन्य समुदायों को भी राणा सांगा जैसे देशद्रोही के वंशज के रूप में देखा जा सकता है। इसके बाद 26 मार्च को आगरा में रामजी लाल सुमन के घर पर 'करणी सेना' के सदस्यों ने हमला किया और तोड़फोड़ की।
TagsAgraराणासांगा जयंतीछावनीशहरAgraRanaSanga JayantiCantonmentCityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





