उत्तर प्रदेश

Agra: भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत पांच लोगों की दर्दनाक मौत

Sarita
2 March 2025 7:30 AM IST
Agra: भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत पांच लोगों की दर्दनाक मौत
x
Agra आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में हुए भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है. वहीं एक व्यक्ति घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. दो बाइक पर 6 लोग सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान उनकी बाइक आपस में टकरा गईं और फिर ये बड़ा हादसा हो गया. बीती रात आगरा के कागारौल थाना क्षेत्र में स्प्लेंडर बाइक और बुलेट की टक्कर में 05 लोगों की मौत हो गई|
स्प्लेंडर बाइक पर चार लोग सवार थे. जबकि बुलेट पर दो लोग सवार थे. इस दौरान दोनों बाइकों में टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी छह लोग उछलकर दूर जा गिरे और उनमें से पांच की मौके पर ही दर्द से तड़पकर मौत हो गई. स्प्लेंडर सवार चारों लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे. इसी दौरान ये हादसा हो गया. सड़क हादसे में पांच की मौत घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को हादसे की सूचना दी. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही एक घायल व्यक्ति को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों बाइक तेज रफ्तार से आ रही थीं।
इसी दौरान उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइकों में टक्कर होते ही चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने दौड़कर बाइक सवारों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मामले में घायल व्यक्ति से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story