- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: ढाबे पर...

x
Agra आगरा: शाहगंज थाना इलाके में अर्जुन नगर चौराहे के पास एक रेस्टोरेंट में फायरिंग हुई। शुक्रवार देर रात रेस्टोरेंट में अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। लोगों ने हिम्मत दिखाई और एक शूटर को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूसरे को भी पकड़ लिया।यह घटना शुक्रवार रात करीब 12:00 बजे हुई। रेस्टोरेंट में खाना खा रहे दो ग्रुप के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद फायरिंग हुई। फायरिंग में ढाबा मालिक जब्बार उस्मान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
ढाबा मालिक जब्बार उस्मान ने बताया कि रात करीब 11 बजे तीन युवक रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचे। खाना खाते समय उनकी दूसरे कस्टमर से बहस हो गई। तीनों ने दूसरे कस्टमर के साथ मारपीट शुरू कर दी।जब किसी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो तीनों भड़क गए। उनमें से एक ने पिस्टल निकालकर फायरिंग कर दी, जिससे रेस्टोरेंट में भगदड़ मच गई। कस्टमर अपनी जान बचाने के लिए कुर्सियों के नीचे छिप गए। हमलावरों ने काउंटर गिरा दिया।
पिस्टल छीनकर हमलावर को पीटा: जब्बार उस्मान ने पुलिस को बताया कि फायरिंग के दौरान उसके पैर में गोली लग गई। लेकिन, उसने हार नहीं मानी। उसने फायरिंग कर रहे युवक को पकड़ लिया। यह देखकर दूसरे लोग मदद के लिए आगे आए।हमने युवक की पिस्टल छीनकर उसकी पिटाई की। सूचना मिलने पर शाहगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की और उसे घेरकर उसके एक और साथी को गिरफ्तार कर लिया।शाहगंज थाना प्रभारी बिरेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि उनके फरार साथी को पकड़ा जा सके।
TagsAgraढाबेगोलियांहड़कंपAgrarestaurantgunfirepanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





