- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: कपल में हाई...
उत्तर प्रदेश
Agra: कपल में हाई हील्स को लेकर लड़ाई ,थाने पहुंची नवविवाहिता
Tara Tandi
4 Feb 2025 4:45 PM IST

x
Agra आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक अजीबोगरीब मामला प्रकाश में आया है। यहां के एक कपल में हाई हील्स को लेकर लड़ाई हो गई और मामला पुलिस तक पहुंच गया। लेकिन मामले यहां शांत नहीं हुआ और बात तलाक तक पहुंच गई। अब पुलिस ने दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में भेजा है।
दरअसल उत्तर प्रदेश के आगरा में एक साल पहले कपल की शादी हुई थी। 2024 में दोनों ने पूरे रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए थे। वहीं युवती को ऊंची हील्स की सैंडल पहनने का शौक है। ऐसे में शादी के बाद उसने पति से हाई हील्स सैंडल दिलाने की मांग की।
पति ने पत्नी की यह डिमांड नहीं मानी तो दोनों में लड़ाई शुरू हो गई। कई दिनों तक दोनों में अनबन चलती रही। पति को लगा कुछ समय में पत्नी हाई हील्स की जिद छोड़ देगी, लेकिन मामला बढ़ता चला गया और मारपीट की नौबत आ गई।
घर छोड़कर मायके गई पत्नी
हाई हील्स पर विवाद इतना बढ़ा कि पत्नी ने ससुराल छोड़ दिया। अब वो पिछले 1 महीने से अपने मायके में रह रही है। यह मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने दोनों कपल को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्होंने किसी की एक नहीं सुनी। दोनों एक-दूसरे से तलाक लेने की जिद पर अड़े थे। आखिर में पुलिस ने दोनों को काउंसलर के पास भेजा है।
दोनों की हुई काउंसलिंग
परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ सतीश खिरवार के अनुसार 2024 में कपल की शादी हुई थी। दोनों आगरा के रहने वाले हैं। पति ने कहा कि पत्नी हिल वाली सैंडल पहनने की जिद करती है, पत्नी पिछले एक महीने से मायके में रह रही है। मामला सामने आने पर दोनों को समझा दिया गया है। दोनों में राजीनामा करा दिया गया है।
TagsAgra कपलहाई हील्सलेकर लड़ाईथाने पहुंची नवविवाहिताAgra couplehigh heelsfightnewlywed bride reached police stationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





