- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra: कंटेनर ने दो...
उत्तर प्रदेश
Agra: कंटेनर ने दो ऑटो-रिक्शा को मारी टक्कर , छह लोगों की मौत
Sarita
1 Feb 2026 7:25 AM IST

x
Agra आगरा: आगरा-जलेसर मार्ग स्थित थाना खंदाैली क्षेत्र के ग्राम नगला चंदन के पास शनिवार सुबह नशे में 80 की रफ्तार से कंटनेर दाैड़ा रहे चालक ने दो सवारियों से भरे आटो में सामने से टक्कर मार दी। कंटेनर जलेसर से आगरा की तरफ आ रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ऑटो हवा में उछलकर सड़क किनारे बने गड्ढों में पेड़ों के बीच जा गिरे। दोनों आटो के परखच्चे उड़ गए।
एक ऑटो में सवार पांच श्रद्धालु और चालक की मौत हो गई, जबकि दो के साथ दूसरे आटो में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुकानदारों और लोगों ने किसी तरह ऑटो में फंसे घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को एसएन मेडिकल कालेज इमजरेंसी और कालिंदी विहार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार की हालत गंभीर बनी हुई है। लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। लोगों का कहना है कि वह नशे की हालत में था। ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। बाद में पुलिस ने आकर उसे हिरासत में लिया।
TagsAgraकंटेनरऑटो-रिक्शाटक्करछहमौत Agracontainer truckauto-rickshawcollisionsixdeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





