- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Agra : चार दुकानें...

x
Agra आगरा: आगरा विकास सेक्टर-7 में शनिवार को चार दुकानों की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे दुकानों में मरम्मत का काम चल रहा था तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि परिवार के लोग मजदूरों से मरम्मत का काम करा रहे थे और हादसे में किशन उपाध्याय (65) और विष्णु उपाध्याय (60) की मौत हो गई तथा अर्जुन, सोनू, दीपक, ब्रजेश, अजय और पुष्कर समेत सात लोग घायल हो गए। अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी ने बताया, "हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई।
बचाव अभियान शुरू करने के लिए दो जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया और मलबे से नौ लोगों को बाहर निकाला गया। इन सभी को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।" उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक ये दुकानें मृतक विष्णु उपाध्याय, किशन उपाध्याय और उनके दो भाइयों की थीं और पहले चारों दुकानों में खाद्य सामग्री बेची जाती थी और कुछ दिन पहले दुकानें खाली हो गई थीं और उनकी मरम्मत की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि अचानक छत गिर गई और सभी लोग उसके नीचे दब गए।
TagsAgraदुकानेंगिरने2 मौत7 घायलAgrashopscollapse2 died7 injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





