उत्तर प्रदेश

कालिया नाग का मर्दन कर उसके फन पर आये श्रीकृष्ण

Gulabi Jagat
23 March 2025 11:23 PM IST
कालिया नाग का मर्दन कर उसके फन पर आये श्रीकृष्ण
x
Kushinagar राजापाकड़/कुशीनगर: सेंदुरीया बुजुर्ग गांव के टिले पर स्थित मां कंकाली मन्दिर परिसर में चल रहे श्रीरूद्र महायज्ञ के चौथे दिन शनिवार की रात वृंदावन से आये कलाकारों ने श्री कृष्ण की लीलाओं सहित कालिया नाग का मर्दन का मनोहारी मंचन किया ।
इसी बीच ग्वालो के साथ खेल खेल में उनकी गेंद विस् से दूषित यमुना जी मे चली जाती है।फिर वह गेंद निकालने के लिए भगवान श्री कृष्ण जी कदम के पेड़ पर चढ़ते है और यमुना रूपी गंगा नदी में छलांग लगा देते है।यह दृश्य श्रंद्धालुओं के लिये रोमाचंक होता है।उसके बाद उन्हें कालिया नाग मिलता है।कालिया नाग का मर्दन करने के पश्चात जब श्री कृष्ण कालिया नाग के फन पर बासुरी बजाते यमुना जी से बाहर आते देख श्रंद्धालुओं ने तालियो के साथ श्री कृष्ण भगवान की जय की नारा से पूरा पंडाल गुज गया।इस दौरान वृंदावन के कलाकार नरसी भगत,लवकुश,मनोज ठाकुर रोहताश,सुंदरम शर्मा,नन्दकिशोर,और समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान बिजली यादव,जंत्री गौंड,हरि बैठा राधेश्याम सहित समस्त सदस्य मौजूद रहे ।
Next Story