उत्तर प्रदेश

पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद सभी बरसाती नदियां उफान पर, सभी बाढ़ चौकियों को किया अलर्ट

Renuka Sahu
10 July 2022 3:17 AM GMT
After heavy rains in the hilly and plain areas, all the rainy rivers are in spate, alerted all the flood posts
x

फाइल फोटो 

पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पहाड़ी एवं मैदानी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के बाद सभी बरसाती नदियां उफान पर हैं। यमुना का जलस्तर भी बढ़ रहा है। शनिवार दोपहर दो बजे हथनीकुंड बैराज से 20,190 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि बैराज पर जलस्तर 33,101 क्यूसेक दर्ज किया गया। शनिवार शाम पांच बजे भी बैराज में 29805 क्यूसेक पानी था। उधर, प्रशासन ने लगातार हो रही बारिश और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले की सभी 25 बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया है।

शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह पहाड़ी क्षेत्र में जमकर बारिश हुई। जिससे क्षेत्र की सभी बरसाती नदियों में पानी का जबरदस्त उफान आया। दिन भर नदियां पूरे उफान पर रहीं। नदियों में पानी के चलते मिर्जापुर-सुंदरपुर, बेहट-शाकंभरी देवी व बेहट-बिहारीगढ़ रूटों पर कई घंटे वाहनों का आवागमन बंद रहा।
उधर, हथनीकुंड बैराज पर भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुबह नौ बजे जलस्तर 932 क्यूसेक था। दोपहर 12 बजे जलस्तर की स्थिति बढ़कर 11, 660 क्यूसेक हो गई थी। दो बजे बैराज से 20,190 क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया। शाम पांच बजे जलस्तर बढ़कर 29805 क्यूसेक हो गया था।
एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि बरसात होने से घाट क्षेत्र और यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी 25 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। एडीएम वित्त रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि बरसात होने से घाट क्षेत्र और यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सभी 25 बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है।
कंट्रोल रूम में दे सूचना
एडीएम रजनीश कुमार मिश्रा ने बताया कि घाड़ क्षेत्र की नदियों में काफी पानी आ जाने के कारण जैतपुर कलां, नौरंगपुर, कोठकी, बेनीपुर, टांडा, धौलाकुआं आदि दर्जनों गांव का तहसील व जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। ग्रामीण बरसाती नदियों को पार न करें। कोई भी राहत और बचाव चाहिए तो कंट्रोल रूम के नंबर 0131-2723334 और 2723345 व 8630591743 पर संपर्क करें।
यमुना नदी में जलस्तर की स्थिति
हथनी कुंड बैराज पर दोपहर दो बजे जलस्तर 33101 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि इसमें से यमुना नदी में 20190 क्यूसेक यमुना नदी में छोड़ा गया था।
समय जलस्तर (क्यूसेक में)
सुबह 9 बजे 932
दोपहर 12 बजे 11660
1 बजे 15557
2 बजे 20190
3 बजे 25166
4 बजे 18277
शाम 5 बजे 29805
Next Story