- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- जारी हुए यूपी बीएड...
उत्तर प्रदेश
जारी हुए यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, 6 जुलाई को होना है एंट्रेंस
Sarita
26 Jun 2022 9:52 AM IST

x
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। यूपी बीएड जेईई 2022 के लिए आवेदन किए उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट। महात्मा ज्योतिबा फुले रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय (एमजेपीआरयू), बरेली द्वारा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 आधिकारिक वेबसाइट, upbed2022.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि एमजेपीआरयू, बरेली द्वारा यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 का आयोजन 6 जुलाई को किया जाना निर्धारित किया गया है।
यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 डाउनलोड लिंक
UP BEd JEE 2022 Admit Card: 6.4 लाख उम्मीदवारो को था एडमिट कार्ड का इंतजार
उत्तर प्रदेश राज्य के विभिन्न शासकीय और सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों के साथ-साथ और निजी उच्च शिक्षा संस्थानों में दो वर्षीय शिक्षा स्नातक (बीएड) पाठ्यक्रम में वर्ष 2022-24 में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु इस साल आयोजित की जाने वाली उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP Bed JEE) 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 अप्रैल 2022 को शुरू हुई थी। आवेदन प्रक्रिया 15 मई तक चली थी। वहीं, एमजेपीआरयू बरेली द्वारा जारी आकड़ों के अनुसार यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2022 का इंतजार प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किए 6.4 लाख उम्मीदवारों को था। इनमें से 3.72 लाख महिला और 2.95 लाख पुरुष व एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार है। ये उम्मीदवार अब अपना यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड 2022 परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपी बीएड जेईई 2022 में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला पेपर 3 घंटे का होगा और इसमें सामान्य ज्ञान और भाषा (हिंदी या अंग्रेजी) से सम्बन्धित 50-50 प्रश्न होंगे, जिसके लिए 100-100 अंक निर्धारित हैं। दूसरा पेपर भी 3 घंटों व 200 अंकों का होगा। इसमें सामान्य अभिरूचि परीक्षण व विशेष योग्यता (कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि) से 50-50 प्रश्न होंगे।
Next Story





