- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Siddharthnagar में...
उत्तर प्रदेश
Siddharthnagar में अवैध मदरसों पर प्रशासन की कार्रवाई, एक दर्जन ढहाए गए
Tara Tandi
24 Jun 2025 5:27 PM IST

x
Siddharthnagar सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में नेपाल सीमा के पास 15 किलोमीटर के दायरे में अवैध रूप से बने 37 मदरसों पर योगी का बुलडोजर गरजने लगा है। सिद्धार्थनगर नगर जिले में अवैध रूप से चल रहे मदरसों पर योगी सरकार लगातार कार्यवाही कर रही है।
इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी राजा गणपति ने बताया कि नेपाल सीमा पर बने मदरसों में 37 को चिन्हित किया गया है जबकि एक दर्जन मदरसों को गिराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि शेष को नोटिस दिया गया है। समय पर जवाब नहीं मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी।
उप जिलाधिकारी सदर कल्याण सिंह मौर्य ने बताया कि गृह मंत्रालय के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा के जीरो से 15 किलोमीटर के दायरे में सरकारी जमीनों पर जो भी अवैध अतिक्रमण किए गए थे उनके खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
TagsSiddharthnagar अवैध मदरसोंप्रशासन कार्रवाईएक दर्जन ढहाए गएSiddharthnagar illegal madrasasadministration actiona dozen demolishedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





